Road accident :सपा नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Road accident : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कंकरखेड़ा थान क्षेत्र में
रोहटा बाईपास फ्लाईओवर के ऊपर बीते गुरुवार देर रात सड़क हादसे में कार सवार सपा नेता व करोबारी
सचिन त्यागी की मौत हुई थी। हादसे के बाद घटना स्थल से सपा नेता का मोबाइल गायब हो गया था।
इस हादसे के बाद पुलिस ने मौके से बरामद अन्य सामान पीड़ित स्वजन को सौंप दिए थे,
लेकिन इन सामान में सपा नेता का फोन नहीं था। पीड़ित स्वजन ने
यह भी पढ़ें :Road accident के बाद शुरू हुआ विवाद, मारपीट के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत
एक लाख रुपए कीमत के मोबाइल न मिलने की शिकायत पुलिस से की है।
पत्नी और बच्चों के पास जा रहे थे सपा नेता
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में भगोली गांव निवासी सचिन त्यागी पुत्र अरविंद त्यागी गाजियाबाद में
रोड़ी डस्ट का थोक कारोबारी थे। वह सपा के नेता भी थे। बीते गुरुवार देर रात
सचिन अपनी क्रेटा कार में सवार होकर देवबंद से गाजियाबाद के लिए
चले थे। गाजियाबाद में ही सचिन की पत्नी और दो बच्चे रहते हैं।
ट्रक ने मारी जोरजार टक्कर
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दून हाईवे पर रोहटा बाईपास फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही,
तेज रफ्तार में दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक ने सचिन की कर में टक्कर मारी थी।
Road accident इतना जबरदस्त था कि कार सड़क पर ही चार बार घूम गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस मौके पर पहुंची और कार से किसी तरह घायल को निकाल कर
रीटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
मृतक के पिता अरविंद त्यागी ने बताया कि घटना स्थल अथवा कार से
एक लाख की कीमत का मोबाइल नहीं मिला, जबकि अन्य समान मिल गया था।
इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि इस मामले की जानकारी की जाएगी।
