Road Accident: तेज रफ्तार में दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, चार घायल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident: तेज रफ्तार में दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, चार घायल

Road Accident: शाहाबाद के गांव कलसाना के पास बीते देर रात हुई दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान गांव मुगल माजरा निवासी 36 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हई है।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल 

घायलों को पुलिस और लोगों की मदद से अस्पताल जहां भेजा गया। वहां पर चिकित्सकों ने अशोक कुमार को मृतक घोषित कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि बीते देर रात गांव कलसाना के पास दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गईं।

मोटरसाइकिल पर तीन लोग थे सवार

एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो लोग थे। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार पांचों लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

थाना शाहाबाद से गजराज ने बताया कि हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक के भाई मनीष कुमार की शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया गया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...