Road Accident :जयपुर से बिहार जा रही लग्जरी बस पलटी,दो दर्जन यात्री घायल
Road Accident: कुशीनगर मे गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे बहादुरपुर पुलिस चौकी से आधा किलोमीटर पहले एक भीषण सड़क हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। राजस्थान के जयपुर से बिहार के मधुबनी के चोरहट जा रही डबल डेकर लग्जरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने की मदद
बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
सूचना पर बहादुरपुर चौकी पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
गंभीर रूप से घायल यात्रियों में बिहार के दरभंगा निवासी विजय मिश्रा (55 वर्ष), मधुबनी के सुमही प्रेम नगर के विजय महतो (45 वर्ष), उनकी पत्नी बबीता देवी (40 वर्ष) तथा उनकी तीन बच्चियां शिवानी (11 वर्ष), अनामिका (9 वर्ष) और अंचला कुमारी (7 वर्ष) शामिल हैं। इन्हें एनएचआई एंबुलेंस से पडरौना मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
इसके अलावा घायलों में मधुबनी जिले के ओरा मंडल (50), किरन कुमारी (19), बसंतपुर के बेचन राम (45), मुबारकपुर की रेनु देवी (35), कमालपुर के राम करन (50), भलुअनी के चंदन (22), समस्तीपुर की तेतरी देवी (50), चनपटिया की विमला कुमारी (18) और विजय (20), मधुबनी बाजार की सोम्या देवी (23), प्रमोद (25), चिंकी कुमारी (17), दुलारी देवी (45), ललन (35), प्रमोद कुमार (16), रवि कुमार (22), मुकेश (30), रामदयाल (40), राकेश (28), स्वीटी (13) और सूरज कुमार (22) शामिल हैं।
इन सभी को इलाज के लिए तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। हल्के रुप से घायल एक दर्जन से अधिक यात्रियों का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
सीमएस डाक्टर दिलिप कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक महिला, एक पुरुष और तीन बच्चियों का सीटी स्कैन कराया जा रहा है। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
