Road Accident : खड़ी कार से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत दो घायल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident : खड़ी कार से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत दो घायल

Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर पकवा इनार के पास गुरुवार शाम एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर पलट गया।

हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के महिला नगरी निवासी आयुष (21) अपने ई-रिक्शा से हिरन्नापुर कट से टर्न कर कसया की ओर जा रहा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी दौरान पकवा इनार के पास सड़क किनारे खड़ी कार से अनियंत्रित होकर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसका कांच टूटकर सड़क पर बिखर गया।

हादसे में चालक आयुष और कसया के मथौली निवासी सवार राजन को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कसया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग को हादसे का प्रमुख कारण बताया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...