Road Accident: सीट बेल्ट और हेलमेट को नजरअंदाज करने वाले युवा हो जाएं सावधान! 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident: सीट बेल्ट और हेलमेट को नजरअंदाज करने वाले युवा हो जाएं सावधान!

road accident: सीट बेल्ट और हेलमेट को नजरअंदाज करने वाले युवा सावधान हो जाएं।

सीट बेल्ट (Seat Belt) नहीं पहनने के कारण 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में 16,397 लोगों की जान चली गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

इनमें से 8,438 कार चालक थे और बाकी 7,959 यात्री थे। वहीं, दोपहिया वाहनों पर

हेलमेट (Helmet) न पहनने से 46,593 लोगों की जान चली गई।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है।

‘रोड एक्सीडेंट इन इंडिया 2021 (Road accident in India-2021)’ शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है

कि 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट नहीं पहनने के कारण 46,593 लोगों

की मौत हुई। इनमें 32,877 बाइक चालक तो 13,716 यात्री थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में कुल 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,53,972 लोगों की जान चली गई

तथा 3,84,448 लोग घायल हुए। रिपोर्ट के अनुसार 2021 में हेलमेट नहीं पहनने के

कारण 93,763 लोग घायल हुए और सीट बेल्ट नहीं पहनने के कारण 39,231 लोग घायल हुए।

हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण सड़क दुर्घटनाओं में घातक और गंभीर चोट से बचाते हैं।

कुछ अपवादों को छोड़कर, दोपहिया वाहनों पर सवार सभी लोगों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है।

टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की मौत चार सितंबर को सड़क दुर्घटना में हुई।

मिस्त्री की कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

कार में मिस्त्री के साथ पीछे की सीट पर उनके मित्र जहांगीर पंडोले बैठे हुए थे और ऐसा प्रतीत होता है

कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। डिवाइडर से जबरदस्त टक्कर के बाद कार की

तेज गति के कारण उन्हें गंभीर चोट आई। हादसे में मिस्त्री और पंडोले दोनों की मौत हो गई।

सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR) के नियम 138(3) के तहत पीछे की सीट पर

बैठे यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना है।

हालांकि, ज्यादातर लोग या तो इस अनिवार्य नियम से अनजान हैं या वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...