Road accident :वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार की कार ने ARTO को रौंदा, हालत गंभीर
Road accident :उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वाहनों की चेकिंग कर रहे ARTO रुपेश कुमार गुप्ता को तेज रफ्तार
कार ने रौंद दिया। कार की टक्कर से ARTO उछलकर दूर जा गिरे।
जिससे उन्हें गंभीर रुप से चोट लग गई। वहीं, इस घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से भाग निकला।
ये मामला नैनी का है। मंगलवार को तड़के ARTO 6 बजे रुपेश कुमार गुप्ता नैनी पुल पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे
थे। एक ट्रक के नंबर प्लेट की तस्वीर खींचने के लिए ARTO रुपेश रोड क्रॉस कर रहे थे।
तभी गलत साइड से आ रही एक तेज रफ्तार की कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे (road accident ) में रुपेश दूर जाकर गिरे। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
आनन-फानन में ARTO को जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें
लखनऊ मेदांता रेफर कर दिया। वहीं, मौके से कार ड्राइवर फरार हो गया।
इस मामले में एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मौके पर सभी अधिकारी पहुंचे।
सिर में ज्यादा चोट आने के कारण ARTO का बयान दर्ज नहीं हो पाया।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है। पुलिस इस बात की भी जांच में जुट गई है
कि ये हादसा है या जानबूझकर कार से एआरटीओ को टक्कर मारी गई थी।
