Road Accident :बाइक पर सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही जुटी 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident :बाइक पर सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही जुटी

Road Accident: कुशीनगर ज़नपद के थाना क्षेत्र अहिरौली बाजार अन्तर्गत के डुमरी मोड़ के पास हाटा से पिपराइच मार्ग पर मंगलवार देर रात लगभग 09:00 बजे एक बाइक पर सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि अंकुल यादव उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र दधीवल यादव निवासी ग्राम सेन्दुआर थाना अहिरौली बाजार जो एक ट्रक ड्राइवर था।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसकी पत्नी रेनू देवी,बेटा आदर्श लगभग उम्र पांच वर्ष, बेटी डाली उम्र से तीन वर्ष की थी।

जो अपने दोस्त सनोज शर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम इमलिया नन्हा छपरा थाना रामकोला जो काफी दिनों से अपने बहन के घर सेन्दुआर मुंडेरा रोड पर रहता था।

जिसके बहन का मकान तीनहवा से बोदरवार मार्ग पर बन रहा था।

यह दोनों दोस्त मंगलवार देर रात 09:00 बजे कुछ सामान लेने के लिए भैंसही बाजार गए और सामान लेकर पुनः वापस लौट रहे थे कि डुमरी मोड पर अचानक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

जिससे दोनों दोस्तों को गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर गिर गए। जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस व परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।

इन दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने अंकुल यादव को मृत्यु घोषित कर दिया और सनोज शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिए।

जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर परिवार जनों की रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

इस दर्दनाक मौत से गांव से लेकर क्षेत्र में दुःख का माहौल बना हुआ है ।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रविन्द्र नगर धुस भेज दिया गया है ।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related