Road accident :बाइक पर सवार तीन व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसे,गंभीर रूप से घायल
Road accident :कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28b पर छितौनी बगहा सड़क पुल और सालीकपुर
चौकी के बीच पनियहवा की ओर से बिहार जा रहे एक अपाचे बाइक पर सवार तीन व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली के
नीचे घुस जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची
सालिगपुर चौकी के सिपाहियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कहां पर भर्ती करा दिया
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अत्याधिक घायल दो व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बताते चलें कि बिहार प्रदेश निवासी दीपक पुत्र हरमुन साह उम्र 55 वर्ष, दुर्गेश पुत्र गुलाबराव उम्र 17 बर्ष ,
संगम पुत्र रमेश शाह उम्र 36 बर्ष निवासी छोटकी बेरिया थाना लौकरिया बिहार निवासी अपाचे बाइक से
एनएच 28b पर उत्तर प्रदेश के पनियहवा से विहार जा रहे थे कि अनियंत्रित होकर वाइक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुस गई।
जिससे बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर
सालिगपुर चौकी पर तैनात सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहां पर
भर्ती करा दिया जहां चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर अत्याधिक घायल दुर्गेश और
संगम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया इस संबंध में जानकारी देते हुए
चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि दो व्यक्ति ज्यादा चोटिल थे
एक्सरे की सुविधा यहां नहीं है इसलिए उन्हें रेफर कर दिया गया है।
Riport : M. Aasif
