Road accident : डिवाइडर से टकराई बस, 2 विदेशी नागरिकों समेत 16 घायल
Road accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिरोजपुर झिरका के पास बीते सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।
एक तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो विदेशी नागरिक समेत करीब 16 यात्री घायल हो गए।
उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो को नलहड़
मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब आठ बजे की है। बस गुजरात के अहमदाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी।
उसमें 40 के आसपास यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक को
नींद आने के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया। बस सीमेंट के डिवाइडर से जा टकराई।
घायलों की पहचान अफ्रीकन कंट्री कीनिया निवासी सैरोन पैथ, एवैल्योम वसूजा समेत जयरपुर निवासी
धमेंद्र,सौरभ,विनेश,उस्मान आदि के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में
भर्ती कराया गया है। फिरोजपुर झिरका निवासी इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
