road accident: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दर्जनभर यात्री घायल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

road accident: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दर्जनभर यात्री घायल

road accident: अमेठी के मुसाफिरखाना पक्षेत्र के कस्थुनी चौकी अंतर्गत मझगंवा गांव के पास सुलतानपुर

की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। चौकी इंचार्ज के मुताबिक इस दुर्घटना में

- Advertisement -
- Advertisement -

घायल दर्जन भर यात्रियों को इलाज के लिए सुलतानपुर जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना रात लगभग डेढ़ बजे हाइवे पर मझगंवा मोड़ के पास की है।

काशी डिपो की जनरथ रोडवेज बस लखनऊ से वाराणसी जाते समय सड़क किनारे खड़ी मोरंग लदी ट्रक से टकरा गई।

इस दुर्घटना में रोडवेज बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के मदद से जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजवाया।

चौकी इंचार्ज राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना में लखनऊ के चिनहट स्थित शंकरपुर निवासी राजीव कुमार

(50), अंकुर (30), जौनपुर के मढ़ियाऊ निवासी सैयद अली (24), विजय सिंह (42), इफ़तेखार अहमद (26),

आजमगढ़ के निजामाबाद निवासी संतोष यादव (22) व वाराणसी के शिवपुर निवासी जगदम्बा सिंह ( 42 ) सहित

लगभग दर्जन भर यात्री घायल हुए। घटना की जानकारी होने पर रात में ही परिवहन विभाग के

एआरएम मौके पर पहुंचे थे। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...