Road accident चिकन ले जाने वाली गाड़ी से टकराई कार,चार की मौत,दो गंभीर 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident चिकन ले जाने वाली गाड़ी से टकराई कार,चार की मौत,2 गंभीर

लखनऊ से कार में सवार होकर आधा दर्जन लोग नैनीताल जा रहे थे। जैसे ही कार खुटार पूरनपुर हाईवे पर थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कजरी के नजदीक एक ढाबे के पास पहुंची। वहां पहले से ही खराब गाड़ी से टकरा गई।

Road accident : यूपी के पीलीभीत में रविवार तड़के साढ़े चार बजे एक हादसे में

- Advertisement -
- Advertisement -

पति-पत्‍नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी ने हादसे पर गहरा दु:ख जताया है।

उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज की पूरी व्‍यवस्‍था की जाए।

हादसे में मारे गए सभी लोग लखनऊ के खदरा मोहल्ले के रहने वाले थे।

वे सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी के नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

अब्दुल्ला लखनऊ के फातिमा अस्पताल में इंजीनियर थे। मिली जानकारी के अनुसार

वह परिवार के साथ लखनऊ से कार से नैनीताल जा रहे थे। जैसे ही कार खुटार पूरनपुर हाईवे पर

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कजरी के नजदीक एक ढाबे के पास पहुंची।

वहां पहले से ही खराब खड़ी मुर्गा भरने वाली गाड़ी से टकरा गई।

टक्‍कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार अब्‍दुल्‍ला,

उनकी पत्‍नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक वर्षीय बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :Road accident :लोडिंग ई-रिक्शा में घुसी ओवर स्पीड स्कूटी, छात्रा की मौत 

हादसे के चलते जोरदार धमाका होने के बाद आसपास के लोगों की नींद टूट गई।

सूचना पर पहुंची सेहरामऊ पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शीशा तोड़कर

घायलों को बाहर निकाला और पहले पूरनपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

चारों मृतकों के शव पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भ‍िजवा दिए।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल की ओर निकल गए हैं।

पीलीभीत हादसे में मृतकों की सूची

अब्दुल्ला (25) पुत्र नौशाद अली

शायमा (23) पत्नी अब्दुल्ला

बतुल (21) पुत्री नसीर (अब्दुल्ला की चचेरी बहन)

मरियम (21) पुत्री इजहार अली (अब्दुल्ला की चचेरी बहन)

घायलों की सूची

अमीन (18) पुत्र इजहार अली (अब्दुल्ला का चचेरा भाई)

आबिया (01) पुत्री अब्दुल्ला

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...