Road accident : कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, शराब के नशे में थे सवार, दो की मौत और दो घायल
Road accident : हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात्रि दस बजे के करीब बरगवां गांव में
दर्दनाक road accident हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया।
हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी, सरीला में भर्ती कराया है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी शिवम (25) पुत्र शिवकुमार व भोलू
(42) निवासी अतर्रा जनपद, बांदा सोमवार रात 10 बजे सरीला कस्बा से बरगवां गांव जा रहे थे।
कार बरगवां गांव के पास ही पहुंची थी,तभी सामने से आ रही बाइक से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार बंडा मवई गांव निवासी अतिश कुमार (28) पुत्र हृदेश व गोहांड
निवासी ठाकुर दास (45) पुत्र रामचरन बुरी तरह घायल हो गए।
गंभीर घायल उरई मेडिकल कॉलेज रेफर
घटना की सूचना के बाद सरीला चौकी पुलिस, डायल 112 व 108 की टीम मौके पर पहुंची।
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार अतीस व ठाकुरदास को मृत घोषित कर दिया।
घायल कार चालक शिवम को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। भोलू को मामूली चोट आई है।
शराब के नशे में थे बाइक सवार
मृतक ठाकुर दास की पत्नी भानवती ने बताया कि पति किन्नरों के साथ रहकर ढोलक बजा कर परिवार का
पोषण करते थे। मृतक अतीश के पिता ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
वह अविवाहित था। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार शराब के नशे में थे।
