road accident: एक ही परिवार के चार लोगों को रौंदकर सड़क किनारे पलटी कार, तीन की मौत, गाड़ी सवार भी गंभीर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

road accident: एक ही परिवार के चार लोगों को रौंदकर सड़क किनारे पलटी कार, तीन की मौत, गाड़ी सवार भी गंभीर

road accident : वाराणसी के सारनाथ इलाके में रविवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया।

सिंहपुर बाइपास स्थित रिंग रोड के पास बेकाबू कार ने एक ही परिवार के

- Advertisement -
- Advertisement -

चार लोगों को रौद दिया और सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार चालक समेत तीन लोग भी घायल हैं।

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में

भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत चिंताजनक है।

बताया जाता है कि हृदयपुर निवासी पुल्लू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ

सिंहपुर बाइपास पर सड़क के किनारे खड़े होकर कहीं जाने के लिए

ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान संदहां की ओर से तेज रफ्तार में

आई बेकाबू कार चारों को रौंदते हुए गड्डे में पलट गई। हादसे में पुल्लू की पत्नी और

दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पुल्लू को अस्पताल में

भर्ती कराया गया है। कार के चालक समेत तीन लोग भी घायल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ

मौके पर पहुंचे। उधर, पुल्लू के घरवालों को पता चला तो कोहराम मच गया।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना से मातम पसर गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...