Road accident :नए साल पर काशी जा रहे महराजगंज के युवकों की कार का भीषण एक्‍सीडेंट, तीन की मौत, दो घायल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident :नए साल पर काशी जा रहे महराजगंज के युवकों की कार का भीषण एक्‍सीडेंट, तीन की मौत, दो घायल

Road accident :नए साल पर दर्शन करने महराजगंज से वाराणसी जा रहे युवकों की कार का

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भीषण एक्‍सीडेंट (road accident ) हो गया। इस हादसे में

- Advertisement -
- Advertisement -

तीन युवकों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्‍य घायल हो गए हैं।

हादसा, गोरखपुर के बेलीपार के पास रात आधी रात करीब 12 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार

महराजगंज के छह युवक कार से वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में नए वर्ष पर दर्शन करने जा रहे थे।

एक साथ तीन युवकों की हुई मौत से पूरा निचलौल शोक में डूब गया है।

ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव के रहने वाले कमलेश मिश्र का बेटा दिवांश,

निचलौल निवासी आशीष मद्धेशिया (24), आयुष्मान सिंह (19), अब्दुल (18) और आरबाज को अपनी

कार में साथ लेकर वाराणसी के लिए रात में निकला। इनके साथ एक अन्य युवक भी था।

इन सभी ने नए वर्ष पर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन का प्‍लान बनाया था।

इनकी गाड़ी जब रात में 12 बजे के करीब बेलीपार के आसपास पहुंची ही थी

कि उसी बीच किसी अज्ञात गाड़ी से इनकी गाड़ी में भिडंत हो गई।

इस हादसे में आशीष, आयुष्मान और अब्दुल की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दिवांश और आरबाज घायल हो गए। घायलों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।

सुबह इनकी मौत की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद

निचलौल में जगह जगह चर्चा होने लगी। मारे गए युवकों के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...