Road accident:बस और कार की आमने-सामने की टक्कर,कार सवार दंपती की मौत
Road accident : शाजापुर जिले के कालापील तहसील के अरनिया कला गांव के समीप
आष्टा-शुजालपुर हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे कार और बस की
आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में कार में सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, शुजालपुर से कार आष्टा की ओर जा रही थी,
वहीं बस पोलायकला से शुजालपुर की ओर आ रही थी। इसी बीच अरनिया कला के पास यह सड़क हादसा हो गया।
बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तिलावद चौकी पुलिस पहुंची।
जहां बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बस का
आगे का हिस्सा घटना में क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि बस में सवार यात्रियों को ज्यादा को चोट नहीं आई है।
यह भी पढ़ें :Road accident :रोडवेज की बस बनी पिता पुत्र के लिए काल,हादसे से मचा कोहराम
कार सवार मृतक दंपती शुजालपुर के बताए जा रहे हैं, हालांकि
इस बात की पुष्टी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शुजालपुर के कृष्णा नगर निवासी थे मृतक दंपती
अवंतीपुर बडोदिया थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि आष्टा-शुजालपुर हाईवे पर
कार और बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई थी। जिसमें
कार चालक पति सुबराती शाह और पत्नी मदीना बी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी कृष्णा नगर शुजालपुर वार्ड क्रमांक 16 के निवासी हैं। पुलिस ने कार से शव को बाहर
निकाल कर पोलायकला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका पीएम करवाया जा रहा है।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
