Road accident:उपनिरीक्षक सुरभि पांडे की रोड एक्सिडेंट में मौत,दूसरे की हालत गंभीर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident:उपनिरीक्षक सुरभि पांडे की रोड एक्सिडेंट में मौत,दूसरे की हालत गंभीर

Road accident:  मधुबनी से देर रात विभागीय हिंदी की परीक्षा देकर लौट रहे झंझारपुर अनुमंडल थाना के दो पुलिस पदाधिकारी की सड़क दुर्घटना हो गई.

इस दुर्घटना में एक अधिकारी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा है.

- Advertisement -
- Advertisement -

घायल धीरज पांडे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं जबकि सुरभि पांडे की मौत हो गई है. झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने  सड़क दुर्घटना में मौत की पुष्टि की है.

घायल पुलिस अधिकारी को किया गया रेफर

घटना झंझारपुर के मोहना के समीप एनएच 27 की है जहां देर रात को अज्ञात वाहन ने पुलिस अधिकारी को ठोकर मार दी. हादसे (road accident) में पीएसआई सुरभि पांडे और पीएसआई धीरज पांडे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल दोनों अधिकारियों को लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया.

गंभीर हालत देखते हुए पीएसआई धीरज पांडे को मेदांता अस्पताल पटना भेज दिया गया. वहीं, इलाज के दौरान सुरभि पांडे की मौत हो गई.

पुलिस महकमे में शोक की लहर

सुरभि पांडे मधुबनी जिला के रूद्रपुर थाना में पदस्थापित थीं. वह बिहारशरीफ की रहने वाली थीं. दोनों में से किसी भी पुलिस अधिकारी की शादी नहीं हुई थी.

वहीं, धीरज पांडे झंझारपुर थाना में पदस्थापित थे और गया जिला के रहने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार पीएसआई धीरज पांडे का इलाज जारी है.

झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार ने सङक हादसे (road accident) में मौत की पुष्टि की है.

उन्होंने बताया कि धीरज पांडे रूद्रपुर छोड़ने जा रहे थे. घटना देर रात की है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related