road accident:बगहवा इनार क्षेत्र मे साइकिल और मोटरसाइकिल में आपसी भिड़ंत, एक की मौत
road accident: जनपद के थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डा पडरौना मार्ग पर स्थित बगहवां इनार मठिया के बीच
साइकिल और मोटरसाइकिल में आपसी भिड़ंत हो गया जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई
तथा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया बताते चलें कि ग्रामसभा जुड़ा छपरा निवासी
श्याम शंकर यादव पुत्र धारी यादव उम्र लगभग 51 वर्ष आज सुबह 12 -1 बजे के आसपास गेहूं का बीज लेने के लिए
घर से खड्डा आ रहे थे कि उसी समय उमेश सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ
मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने गांव लीलाधर छपरा से खड्डा आ रहे थे कि अचानक साइड लेने में हुई
चूक के कारण मोटरसाइकिल साइकिल में आकर भिड़ गई जिसमें साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई
मोटरसाइकिल सवार दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची मौके पर
108 नंबर एंबुलेंस द्वारा मृतक व घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां लाया गया
जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पति पत्नी को गंभीर हालत देखते हुए
जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए खड्डा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया सूत्रों के मुताबिक मृतक श्याम शंकर यादव आईपीएल चीनी मिल खड्डा में कार्य करता था
मौके पर पहुंची पुलिस टीम उपनिरीक्षक साहेब लाल यादव कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मिश्रा
कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा कांस्टेबल सानू यादव डायल 112 पुलिस कांस्टेबल मुरारी गुप्ता मौजूद रहे।
Riport : M. Aasif
