Road accident:चाय पी रहे 10 लोगों को डंपर ने रौंदा, छह लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident:चाय पी रहे 10 लोगों को डंपर ने रौंदा, छह लोगों की मौत

road accident :बांदा-बहराइच हाईवे पर बेकाबू डंपर ने बुधवार सुबह सात बजे सड़क किनारे

चाय पी रहे 10 लोगों को रौंद(road accident) दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

एक व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर घायल चार लोगाें का

इलाज चल रहा है।हादसे के बाद अनियंत्रित डंपर मौरावां रजबहे में जा गिरा।

खगियाखेड़ा गांव निवासी ललई गांव के पास हाईवे किनारे गुमटी रखकर चाय बेचते थे।

गुमटी के पास से ही मौरावां रजबहा गुजरी है। सुबह करीब सात बजे ललई के अलावा गांव के ही नौ लोग दुकान पर

अलाव तापते हुए चाय पी रहे थे। इसी बीच घने कोहरे को चीरता हुआ एक बेकाबू डंपर सभी को रौंदता हुआ

मौरावंा रजबहे में जा समाया। बछरावां से लालगंज जा रहे खाली डंपर (यूपी 77 एन 7473) की स्पीड इतनी

ज्यादा थी कि सड़क के दूसरी ओर चाय पी रहे लोगों को कुछ भी समझने का मौका नहीं मिला।

कुछ लोग तो डंपर के साथ ही उछल कर रजबहे में जा गिरे। सूूचना मिलते ही गुरुबख्शगंज,

खीरों, बछरावां समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चाय दुकानदार

ललई (65), लल्लू (50), रविंद्र (35), वृंदावन (40), शिवमोहन (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

संतोष (35) ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अशोक वाजपेयी (65),

राम प्रकाश तिवारी (62), दीपेंद्र (40), श्रवण (36) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

डंपर चालक कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी दिनेश पाल को हिरासत में लिया है।

हादसे में जान गंवाने वाले जिन लोगों के नाम कृषि योग्य भूमि है,

उन मृतक किसानों के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये की मदद दिलाई जाएगी।

जिनके नाम कृषि योग्य भूमि नहीं है, उनके भी आश्रितों को अन्य योजना से मदद दिलाई जाएगी। – माला श्रीवास्तव, डीएम

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related