Restaurant: रेस्‍टोरेंट में लड़कियों ने 20 मिनट तक काटा बवाल, एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा, जमकर बरसाए लात घूंसे

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Restaurant: रेस्‍टोरेंट में लड़कियों ने 20 मिनट तक काटा बवाल, एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा, जमकर बरसाए लात घूंसे

restaurant: गोरखपुर के प्रमुख बाजार गोलघर में लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कियां करीब 20 मिनट तक बवाल काटते दिख रही हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्‍होंने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और

थप्पड़ों से पीटा। गोरखपुर की कैंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोलघर स्थित जीडीए कांपलेक्स में गुरुवार रात में रेस्टोरेंट (restaurant) में लड़कियों के दो गुटों में

अचानक मारपीट शुरू हो गई।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की दूसरे के बाल पकड़कर उसे घसीट

रही है। इस दौरान कुछ लड़कियां बीच-बचाव करती हैं तो दूसरी लड़की उसे थप्पड़ मारना शुरू कर देती है।

20 मिनट तक दोनों गुटों के बीच मारपीट होती रहती है। छुड़ाने

की कोशिश के बीच भी थप्पड़ और घूंसे लड़कियों के बीच चलते रहे।

मारपीट की सूचना पर पहुंचे कैंट थाने के सिपाही ने उन्हें अलग करने का प्रयास किया,

लेकिन दोनों गुट की लड़कियां मारपीट पर उतारू थीं। सिपाही के काफी समझाने पर वें मानीं।

लड़कियां कहां की रहने वाली हैं? उनके बीच मारपीट क्यों हुई? यह पता नहीं चल पाया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related