Recovered:पुलिस ने लौटाई खुशियाँ—38 लाख के 145 मोबाइल स्वामियों को वापस 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 Recovered:पुलिस ने लौटाई खुशियाँ—38 लाख के 145 मोबाइल स्वामियों को वापस

Recovered: पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए जनता के खोए हुए मोबाइल फोन बड़ी संख्या में बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय हुई सर्विलांस सेल की टीम ने तकनीकी ट्रैकिंग और सतत निगरानी के आधार पर कुल 145 मोबाइल फोन विभिन्न जनपदीय, गैर–जनपदीय क्षेत्रों और अन्य राज्यों से बरामद किए।

- Advertisement -
- Advertisement -

बरामद मोबाइलों की कुल बाजार कीमत लगभग 38 लाख रुपये बताई गई है। इनमें से 111 मोबाइल विभिन्न जनशिकायतों के आधार पर तथा 34 मोबाइल C.E.I.R. पोर्टल पर दर्ज प्रार्थना–पत्रों के माध्यम से बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को पुनः सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखाई दी।

गौरतलब है कि लगातार बढ़ती शिकायतों और C.E.I.R. पोर्टल पर मोबाइल गुमशुदगी से जुड़ी प्रविष्टियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल को विशेष निर्देश दिए थे।

बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद

निर्देश मिलते ही टीम ने मोबाइल लोकेशन, नेटवर्क ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी माध्यमों से विस्तृत जांच शुरू की और सफलता पूर्वक बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद कर लिए।

पुलिस की इस पहल से न सिर्फ पीड़ितों को राहत मिली है, बल्कि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।

पुलिस ने आगे भी इसी तरह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...