Rape:भाई की मौत के बाद भाभी पर नजर रखने का लगा देवर, निकाह का झांसा देकर किया..
rape: यूपी के मुरादाबाद में देवर-भाभी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
भाई की मौत के बाद आरोपी ने निकाह का झांसा देकर भाभी के साथ दुष्कर्म किया।
- Advertisement -
- Advertisement -
बाद में शादी से मना करने लगा। शिकायत पर पाकबड़ा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला के अनुसार उसके पति की मौत हो चुकी है।
पति की मौत के बाद देवर मदद के बहाने उसके घर आने-जाने लगा।
महिला के अनुसार आरोपी देवर ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे निकाह कर लेगा।
निकाह का झांसा देकर आरोपी देवर ने महिला से दुष्कर्म किया और जल्द ही
निकाह करने का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा।
एसएचओ पाकबड़ा राजीव शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसआई रीना चौधरी को जांच सौंपी गई।
