Rape:सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर मुलाकात,जबरजस्ती शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
Rape: कर्नाटक के उडुपी में महिला से दुष्कर्म मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना 23 अगस्त की रात करकला टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस ने बताया कि अल्ताफ नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़िता को अगवा कर लिया।
जबरन शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
कार में एक सुनसान जगह पर ले जाकर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उडुपी के पुलिस अधीक्षक अरुण के अनुसार, महिला और अल्ताफ पिछले तीन महीनों से इंस्टाग्राम पर दोस्त थे।
दोनों एक ही शहर (करकला) के रहने वाले हैं। शुक्रवार को अल्ताफ महिला के कार्यस्थल पर आया
और कथित तौर पर उसे कार में अगवा कर लिया। कुछ देर बाद अल्ताफ का एक और साथी रिचर्ड कार्डोजा भी आ गया।
पीड़िता कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती
अल्ताफ के पास शराब की बोतलें थीं। उसने महिला को जबरन शराब पिलाई। बाद में उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया
और उसे उसके घर वापस छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहनों को जब्त कर लिया है।
पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया है। पीड़िता को मणिपाल के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
