Rape: शादी के बाद पति ने बदला नाम, IPL खिलाड़ी देवर ने किया रेप, महिला ने सिपाही ने दर्ज कराई FIR
rape: द केरल स्टेारी फिल्म के रिलीज होने के बाद लव जेहाद के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं।
यूपी के प्रयागराज से इसी तरह का एक मामला सामने आया है जिसने पुलिस विभाग की टेंशन बढ़ा दी है।
यह मामला महिला पुलिस कर्मी से जुड़ा है। महिला सिपाही ने धर्म परिवर्तन और रेप का आरोप लगाते हुए
प्रयागराज के शिवकुटी थाने में जमकर हंगामा किया है। महिला ने बताया कि
वह यूपी पुलिस में सिपाही और उसका पति भी यूपी पुलिस में है। उसका देवर आईपीएल में खिलाड़ी है।
महिला ने बताया कि उसने सिपाही पति पर अप्राकृतिक यौनाचार और आईपीएल खिलाड़ी देवर पर रेप करने का
आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को रेप की धारा हटाने की जानकारी मिली तो महिला ने विवेचक पर
मिलीभगत का आरोप लगाया। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मीडियाकर्मियों से कहा कि
वह आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी लेकिन सहेली ने उसे रोक लिया।
महिला का कहना है कि एक जुलाई 2019 को वह ससुराल में थी।
पति के ड्यूटी पर जाने के बाद देवर ने उसके साथ रेप (rape) किया।
पति के आने पर उसने देवर की हरकत के बारे में बताया तो पति ने उसे डांटा।
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। महिला ने शिवकुटी थाने में देवर को नामजद किया।
पीड़ित महिला ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पुलिस के एक आलाधिकारी के निर्देश पर विवेचक को घटनास्थल पर
जाना था लेकिन वह अकेला चला गया और आने के बाद रेप की धारा हटा दी।
एससी-एसटी की धारा भी नहीं लगाई। इस मामले में दबी जुबान शिवकुटी थाने की पुलिस का कहना था
कि महिला सिपाही ने पहले मुरादाबाद में अपने पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
बाद में सुलह हो गई। पीड़िता का 161 और 164 के बयान में अलग-अलग बयान है।
साक्ष्यों के आधार पर रेप की धारा हटाई गई तो आरोप लगा रही है।
धर्म परिवर्तन का भी बनाया जा रहा दबाव
पीड़ित महिला सिपाही ने बताया कि वह बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखती है। ट्रेनिंग के दौरान उसे प्यार हो गया
और उसने इमरान नाम के व्यक्ति से शादी कर ली। इमरान ने कहा था कि वह शादी के बाद बौद्ध धर्म अपना लेगा और
उसके साथ ही रहेगा। कुछ दिनों तक पति ने अपना नाम इमरान से बदल कर अशोक रख लिया।
लेकिन कुछ दिन बाद पति ने फिर इस्लाम धर्म अपना लिया। पीड़िता का आरोप है
कि पति ने उस पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाया है। कई बार उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश भी की गई।
महिला ने बताया कि उसका पति बच्चे को पूजा करने से रोकता है। उसे नमाज पढ़ना और दुआ पढ़ना सिखाता है।
