Rape: होटल में बुलाकर युवक ने महिला के बेटे के सामने बनाए संबंध, जब दोस्त की आई बारी, तो.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rape: होटल में बुलाकर युवक ने महिला के बेटे के सामने बनाए संबंध, जब दोस्त की आई बारी, तो..

Rape: जयपुर की जालूपुरा थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में गुरुवार रात को आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन साल के बच्चे सामने मां के साथ दुष्कर्म करने करने का मामला सामने आया है। पिछले एक महीने से आरोपी अपने छिपने के ठिकाने बदल बदल कर फरार था।

फेसबुक से शुरू हुई थी दोस्ती-

आखिरकार जयपुर पुलिस ने आरेापी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, युवक के साथ महिला की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। 11 मई 2022 को अजमेर की 28 साल की महिला ने जालूपुरा थाने में शिकायत की। वह बजाज नगर में अपने पति और तीन साल के बेटे के साथ रहती है। फेसबुक पर वह भादरा हनुमानगढ़ के राकेश से दोस्ती हुई। राकेश एक ट्रांसपोर्टर के लिए काम करता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए. इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी। आरोप है कि फरवरी 2021 में आरोपी राकेश कुमार ने उसको मिलने वनस्थली मार्ग स्थित एक होटल में बुलाया। तीन साल के बेटे को लेकर वो राकेश से मिलने पहुंची। होटल के रुम में आरोपी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। नशा मिला होने के कारण वो बेहोश हो गई।

महिला को अश्लील फोटोज दिखाकर युवक करता था ब्लैकमेल-

बेहोसी की हालत में आरोपी ने तीन साल के बेटे के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया औऱ उसकी अश्लील फोटो भी खींची. इसके बाद वो फोटो वायरल करने की बात कहकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और कई बार दुष्कर्म किया. आरोपी राकेश अब उसको दोस्तों से भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा. परेशान होकर पीड़िता से पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई।

मौके से फरार हुआ आरोपी-

एसएचओ अनिल कुमार जैमनी ने बताया कि महिला के केस दर्ज कराने का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया था। करीब एक महीने से पुलिस टीमें उसके छिपने के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी कैंप इलाके में दुष्कर्म का आरोपी रवि कुमार आया हुआ है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रवि उर्फ राकेश को पकड़ लिया। महिला से दुष्कर्म के आरोप में रवि कुमार उर्फ राकेश कुमार निवासी भादरा हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...