Rape:जबरन रोज रेप करता रहा देवर, पति को पता चला तो पत्नी ने किया ये कांड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rape:जबरन रोज रेप करता रहा देवर, पति को पता चला तो पत्नी ने किया ये कांड

rape: देवर के दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने से परेशान महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।

पति को इसकी जानकारी हुई तो पूछताछ की। आत्मग्लानि में विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

92 फीसदी जली हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए

उसे आगरा रेफर कर दिया गया। थाना पचोखरा क्षेत्र में कोटकी निवासी 25 वर्षीय महिला से उसके देवर ने

जबरन शारीरिक संबंध बना लिए थे। बाद में देवर उसको ब्लैकमेल कर आए दिन rape करता रहा।

महिला का कहना है कि वह डर के कारण अपने पति तथा अन्य लोगों को कुछ नहीं बता सकी।

दो-तीन दिन पूर्व पति को घटना का पता चल गया, तो उसने पत्नी से घटना के बारे में पूछताछ की।

पति ने अपने भाई से गुस्सा जाहिर किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा।

गुरुवार को पति शौच के लिए गया तो देवर की करतूत से तंग आई महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

महिला चीखी चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर पति कमरे में पहुंचा। उसने किसी तरह आग बुझाई।

तब तक वह काफी झुलस गई थी। पति उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। वह 92 प्रतिशत जल गई।

चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आगरा रेफर कर दिया।

इस संदर्भ में सीओ टूंडला अनिवेश कुमार का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है।

पुलिस को सूचना मिली तब तक आगरा रेफर हो चुकी थी। महिला के बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है।

देवर दो साल से कर रहा था रेप

आरोपी देवर दो वर्षों से भाभी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

वहीं उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहता था। उसके साथ आएदिन शारीरिक संबंध बनाता रहा।

महिला परेशान थी। पति को पता चलने पर आत्मग्लानि हुई और खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा थी।

यह भी पढ़े:-Rape:मानवता व भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया.. 

अब वह जीवन मौत से जूझ रही है। पचोखरा क्षेत्र की महिला की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी।

पति की मानें तो उसके भाई ने पत्नी के साथ नशीली चीज खिलाकर

उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसकी वीडियो भी बना ली।

उसके बाद भाई वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर अपने साथ सोने के लिए मजबूर करता रहा।

तहरीर नहीं मिली थानाध्यक्ष पचोखरा शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है

कि अस्पताल पहुंचे तो महिला को आगरा रेफर कर दिया था। परिवार वाले

आगरा में इलाज करा रहे हैं। महिला का उपचार चल रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

बाइक से पेट्रोल निकाल लगाई थी आग

पति ने बताया कि दो-तीन दिन पहले उसे इस बात का पता चला। तो उसने पत्नी से सारी बात पूछी।

तब महिला ने पति को सारी बात बताई। पति का कहना है कि वह गुरुवार दोपहर को वॉशरूम में गया था।

इस दौरान वहां खड़ी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर उसने अपने ऊपर डाल लिया।

घटना के बाद आरोपी घर से फरार

पति ने बताया उसका आरोपी भाई घर से फरार हो गया। पति काफी डरा था। महिला को उपचार को जिला अस्पताल

ले गया। महिला के दो बच्चे हैं। उसका मायका भोंडेला में है। अब आगरा में उसका उपचार चल रहा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...