Repe :महिला के साथ होटल में रेप, DGP आवास के पास छोड़ भाग निकले आरोपी
Repe :कौशांबी से मुकदमे की पैरवी के लिए लखनऊ आई महिला से एक होटल में rape किया गया।
शनिवार शाम महिला को बेसुध हालत में डालीबाग स्थित डीजीपी आवास के
पास फुटपाथ पर छोड़ कर युवक भाग निकले। राहगीरों ने महिला की हालत देख पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत में सुधरने पर महिला ने पुलिस को आपबीती बताई।
एक हफ्ते पहले आई थी लखनऊ डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के
मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजे डालीबाग से जियामऊ की तरफ जाने वाले
रास्ते पर 35 वर्षीय महिला बेसुध पड़ी मिली। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी।
यह भी पढ़ें :Rape:अकेली भाभी को देख बेकाबू हुआ देवर, कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत और फिर
अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद महिला ने पेट दर्द होने की शिकायत की।
हालत सुधरने पर बताया कौशांबी में उसके खिलाफ कुछ लोगों ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।
जिसे खत्म कराने के इरादे से वह लखनऊ आई थी। पीड़िता के मुताबिक उसे एक महिला व दो युवक मिले।
मुकदमा खत्म कराने में मदद करने की बात कही। वह लोग कई जगह महिला को लेकर भी गए।
होटल में ले जाकर खिलाई दवा, फिर किया rape
पीड़िता के मुताबिक एक युवक उसे पैरवी के बहाने होटल में ले गया।
महिला की तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में युवक ने दवा दी। जिसे खाने के बाद वह बेसुध हो गई।
इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ rape किया। फिर पीड़िता से कहा कि
कौशांबी में मैसेज करा दिया गया है। तुम घर लौट जाओ। पीड़िता के मुताबिक वह लखनऊ के
रास्तों से भी अनभिज्ञ है। महिला भटकते हुए जियामऊ पहुंच गई।
क्या बोली पुलिस
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि महिला से बात की जा रही है।
वह होटल और मददगार बन कर मिलने वालों के बारे में जानकारी
नहीं दे पा रही है। ऐसे में महिला की हालत सुधरने का इंतजार है।
