Raid: अबैध बुचडखाने पर चला पुलिस का चाबुक, 18जिंदा पड़वा सहित दो गिरफ्तार
Raid: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर नगर में चल रहे अबैध बुचडखाने पर चला पुलिस का चाबुक 18जिंदा पड़वा सहित दो गिरफ्तार मुकदमा दर्ज।
शनिवार को सुबह दस बजे के लगभग रहमतनगर में अबैध रुप से चल रहे बुचडखाने में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल मय टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान
बूचड खाने से कुल बरामद 18 जिंदा पड़वा व 02 इलेक्ट्रानिक तराजू व 04 लकडी का ठीहा ( काटने वाला ) तथा 04 वांका बरामद किया गया तथा मौके से साहिना पुत्री अजीम व सलमान कुरैशी पुत्र इरशाद कुरैशी निवासी रहमत नगर हाटा को गिरफ्तार किया।
उपरोक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस ने 07/2025 धारा 11 पशु क्रूरतापूर्ण निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक में जुट गयी।
इस गिरफ्तारी के दौरान अपराध निरीक्षक गुलाब यादव, उ0नि0 अनुराग शर्मा,म0उ0नि0 प्रीति वर्मा,हे0का0 सतीष चन्द्र, का0 डब्लू,राजकुमार,नवनीत कुमार, बृजेश यादव, पंचम यादव म0का0 अंकिता,अन्नू सहित अन्य मौजूद रहे।
