private hospital में मरीज की बहन से बनाया अवैध संबंध,जानिए यह चौंकाने वाली घटना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

private hospital में मरीज की बहन से बनाया अवैध संबंध,जानिए यह चौंकाने वाली घटना

private hospital: ब‍िहार के पश्‍च‍िम चंपारण में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अस्‍पताल में भर्ती अपनी बहन को देखने गई युवती के साथ अस्पताल कर्मियों की हरकत से

हाईवोल्‍टेज ड्रामा शुरू हो गया है। शहर के कृषि बाजार रोड स्थित

एक प्राइवेट अस्पताल (private hospital) में भर्ती महिला मरीज की सगी बहन के साथ चिकित्सक और

कंपाउंडर द्वारा अवैध संबंध बनाए जाने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है।

घायल महिला स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती है। घायल महिला के बयान पर शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने मामले में हास्पिटल के

एक कर्मी को हिरासत में लिया है। घटना शनिवार की रात दो बजे की बताई जा रही है।

पुछताछ में जुटी पुल‍िस

जख्मी महिला शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

उसकी भाभी का आपरेशन बीते एक अक्टूबर का संबंधित हास्पिटल में हुआ।

उसको देखने के लिए पीड़िता आई थी। उसी प्रकार उसकी भाभी की बहन भी आई थी।

आरोप है कि रात दो बजे के आसपास जख्मी महिला की भाभी की बहन के साथ

अस्पताल के चिकित्सक और कंपाउंडर अवैध संबंध बना रहे थे। उसकी नाबालिग भतीजी ने देख लिया।

हास्पिटल कर्मियों के इस कृत्य को लेकर पूछताछ करने के लिए जब महिला पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके साथ भी कंपाउंडर ने अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया था।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी।

हास्पिटल के एक कर्मी को हिरासत में लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...