Pregnant: लड़कपन में एक-दूजे को दिल दे बैठे चचेरे भाई-बहन घर से भागकर किया निकाह, दुष्कर्म के बाद प्रेग्नेंट, फिर…
Pregnant: बंगाल की एक किशोरी को अपने नाबालिग चचेरे भाई से प्यार हो गया।
दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर निकाह कर लिया और लक्ष्मी नगर में आकर बस गए।
बुधवार को जांच के लिए 15 वर्षीय किशोरी एलबीएस अस्पताल पहुंची ताे डॉक्टरों को पता चला कि
वह सात माह की गर्भवती (Pregnant) है। इसके बाद डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने काउंसलिंग के बाद किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में
प्राथमिकी पंजीकृत की है। पुलिस ने किशोरी के 17 वर्षीय पति को पकड़ लिया है।
इलाज के लिए अस्पताल पहुंची किशोरी
पुलिस ने बताया कि एलबीएस अस्पताल में 29 मई को एक गर्भवती किशोरी इलाज करवाने गई थी।
डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की काउंसलिंग की।
पुलिस ने बताया कि किशोरी बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है।
साथ ही पुलिस ने बताया कि किशोरी को अपने अपने चचेरे भाई से प्यार था।
अगस्त 2022 में उन्होंने बंगाल में निकाह किया था। काम की तलाश में दोनों जनवरी 2023 में दिल्ली आ गए
और लक्ष्मी नगर में किराये पर रहने लगे। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई।
वह जांच कराने के लिए अस्पताल गई थी। पुलिस ने दोनों के स्वजन को सूचना दे दी है।