Police :अंतर्राष्ट्रीय चोर गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
रिपोर्ट: अतुल विश्वकर्मा
Police :कुशीनगर पुलिस द्वारा बीती रात मदनपुर नहर पुलिया के समीप से अन्तर्राष्ट्रीय व अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों के साथ चोरी की 03 अदद मोटर साइकिल को वरामद कर न्यायालय भेज दिया।
उक्त संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए एस एच ओ खड्डा नीरज कुमार राय ने वताया कि वाहन चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे
यह भी पढ़ें :Police raid : मां-बेटी मिलकर करती थीं गंदा खेल, फंसकर लड़के होते थे, कंगाल
अभियान के क्रम में जरिये मुखवीर की सूचना पर वीती रात मदनपुर नहर पुलिया प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय उ0नि0 शर्मा सिंह यादव उ0नि0 शशांक राय हे0का0 विरेन्द्र यादव का0 राहुल कुमार का0 नवनीत शुक्ला का0 रजनीश यादव का0 विश्वजीत यादव वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए
गाड़ा बन्दी किये हुएं थे थोड़ी देरी पर तीन वाइक पर सवार आते दिखाई दिये जिसे चेक करने के बहाने पुलिस ने रोक लिया।
वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले तीन सदस्यो को चोरी की 03 अदद मोटर साईकिलो एक पल्सर 150 व 02 हीरो एचएफ डीलक्स
के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया ।ये वाहन चोर जनपद कुशीनगर व आस पास के जनपदो से वाहनो की चोरी कर नेपाल राष्ट्र ले जाकर बेचने का कार्य करते थे।
यह भी पढ़ें :Police ने किया खुलासा,चोरी की 37,600/- रुपये के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने के दौरान अपना नाम सुबोध पुत्र विक्कन यादव उम्र 20वर्ष निवासी परशुरामपुर दीपक यादव पुत्र शिव यादव उम्र 22वर्ष निवासी कमता थाना कोठीभार जनपद महाराजगंज,
राम अवतार बेलदार उर्फ उमेश पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम भुजहवा थाना भुजहवा जिला नवल परासी नेपाल राष्ट्र उम्र करीब 25 वर्ष वताया।खड्डा पुलिस नेमु0अ0सं0 19/24 धारा-41,411,413 भा0द0वि0 के तहत अभियोग दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
