Police raid :देह व्यापार में होटल का संचालक गिरफ्तार, महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा….. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Police raid :देह व्यापार में होटल का संचालक गिरफ्तार, महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा…..

Police raid : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) व स्थानीय थाना पुलिस ने

नेहरू कालोनी क्षेत्र में एक होटल में चल रहे देह व्यापार का

- Advertisement -
- Advertisement -

पर्दाफाश किया है। देह व्यापार होटल का संचालक ही करवा रहा था।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर वहां से एक महिला को मुक्त कराया है।

जबकि होटल को सील कर दिया गया है। इसके अलावा सहारनपुर रोड पर ही

एक होटल को सील किया गया है। यहां भी पुलिस को कई संदिग्ध गतिविधियां मिली हैं।

एएचटीयू के प्रभारी मनमोहन नेगी के अनुसार, शहर में देह व्यापार को लेकर

उन्हें सूचनाएं मिली थीं। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार बाइपास फ्लाइओवर के नीचे

होटल लीला में छापा मारा, जहां देह व्यापार चल रहा है।

यहां संचालक भरत सिंह निवासी हरगांव, आदिबद्री चमोली और

एक महिला संदिग्ध हालत में मिले। पता चला कि भरत सिंह इस महिला से देह व्यापार कराता है।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने कुछ समय पहले इस होटल को लीज पर लिया था।

फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण यहां पर ग्राहकों की कमी रहती थी।

ऐसे में उसने महिला को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में शामिल कर दिया।

ग्राहकों से जो पैसा मिलता था उसमें से कुछ हिस्सा महिला को भी दिया जाता था।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि इस महिला को रेस्क्यू कर आरोपित भरत सिंह के

खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर

न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इसी तरह यूनिट ने सहारनपुर रोड स्थित किंगफिशर होटल पर भी छापा मारा था।

यहां पर देह व्यापार तो नहीं मिला लेकिन बहुत सी संदिग्ध

गतिविधियां पाई गईं। ऐसे में इस होटल को भी सील कर दिया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...