Police raid : टिफिन सर्विस सेंटर की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति धंधा, 4 महिला व 3 पुरुष  गिरफ्तार 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Police raid : टिफिन सर्विस सेंटर की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति धंधा, 4 महिला व 3 पुरुष  गिरफ्तार

Police raid: हरियाणा के जींद में जाट कॉलेज के पास खेतों में बने टिफिन सर्विस सेंटर की आड़

में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। पुलिस ने यहां रेड करते हुए 4 महिला और 3 पुरुषों को पकड़

- Advertisement -
- Advertisement -

कर उनके खिलाफ वेश्यावृत्ति एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटूराम किसान कॉलेज के सामने स्वर्ग आश्रम के पास खेतों में

टिफिन सर्विस और गेस्ट हाउस के नाम से होटल बनाया हुआ है।

यहां संदिग्ध गतिविधियां चलती रहती हैं और काफी महिला-पुरुष आते हैं।

पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला इंस्पेक्टर दर्शना देवी के नेतृत्व में रेडिंग पार्टी

गठित की और सिंपल कपड़ों में पुलिस कर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा।

3 पुरुष और 4 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

रेट तय होने के बाद पुलिस कर्मी ने इशारा कर दिया और रेडिंग पार्टी ने छापामारी कर दी।

यहां बने कमरों में 3 पुरुष और 4 महिलाओं को मौके से काबू किया गया।

शहर थाना SHO वीरेंद्र कुमार के अनुसार, काबू किए

गए लोगों में रेस्टोरेंट संचालक दिनेश शर्मा भी शामिल है।

टिफिन पैक करने के नाम पर इस रेस्टोरेंट में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।

यहां से काबू किए गए रेस्टोरेंट संचालक दिनेश शर्मा समेत 25 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला,

उमेद और लोकेश नामक युवक समेत सातों के खिलाफ वेश्यावृत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

कई दिन पहले इसी क्षेत्र में जुआ रैकेट पकड़ा था

शुक्रवार शाम शहर थाना पुलिस ने जिस क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है,

उसी क्षेत्र में कई दिन पहले बड़े जुआघर का पुलिस ने पर्दाफाश कर जुआ खेलते कई

लोगों को काबू कर लगभग अढ़ाई लाख रुपए की नकदी बरामद की थी।

SP नरेंद्र बिजारनिया ने कहा की जींद जिले में अनैतिक कार्यों पर पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...