Police raid :UP से दूसरे राज्य में जाकर कर रहे थे गंदा धंधा, कॉल गर्ल के साथ युवक पहुंचे जेल, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Police raid: यूपी से दूसरे राज्य में जाकर युवक गंदा धंधा कर रहे है।
पुलिस ने युवकों को दो कॉल गर्ल के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
पुलिस की छापेमारी में दो लड़कियां समेत चार लड़कों को हिरासत में लिया गया है।
सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
उत्तराखंड के काशीपुर शहर में कोतवाली क्षेत्र के टांडा उज्जैन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग
यूनिट ने एक किराए के घर में सैक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी की।
मौके पर दो लड़कियां और चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की छापेमारी में आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अननैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत
मुकदमा दर्ज किया है। रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्य के
नेतृत्व में पुलिस ने टांडा उज्जैन में एक घर में देह व्यापार की
सूचना पर छापेमारी की। पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की कार्रवाई की।
मौके पर दो लड़की व चार युवक मुकेश यादव पुत्र रामसुमेर यादव निवासी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद,
सत्येंद्र कुमार पुत्र उमेश सिंह निवासी फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद,
धीर सिंह पुत्र मेघराज निवासी नई कॉलोनी कालागढ़ जिला पौड़ी गढ़वाल और
हेमंत कुमार पुत्र शौकीन सिंह निवासी नई कॉलोनी कालागढ़ जिला पौड़ी
गढ़वाल को आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर हिरासत में लिया।
सभी आरोपियों को कोतवाली लाया गया। मौके से काफी आपत्तिजनक वस्तु,
लेनदेन के रुपये व मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण
अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
जहां से विद्वान न्यायाधीश ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसओजी प्रभारी एसआई ललित बिष्ट,
एसआई संतोष देवरानी, मनोज जोशी, हेड कांस्टेबल विनय यादव, नवीन गिरी,
रमेश चंद्र, महिला कांस्टेबल रेखा टम्टा, ममता, महिला आरक्षी रिचा शामिल रहे।
