Police raid : मां-बेटी मिलकर करती थीं गंदा खेल, फंसकर लड़के होते थे ‘कंगाल’

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Police raid : मां-बेटी मिलकर करती थीं गंदा खेल, फंसकर लड़के होते थे ‘कंगाल’

Police raid : सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है।

इस गैंग के सदस्य लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर पुलिस केस करवाने और

- Advertisement -
- Advertisement -

इज्जत का डर दिखाकर पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने गैंग की महिला सरगना उसकी बेटी और भतीजी समेत

पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सरगना लोगों को लड़कियों से दोस्ती कराने का झांसा देकर फंसाती थी।

एडीसीपी सेंट्रल जोन हृदेश कठेरिया ने बताया कि दो दिन पहले एक युवक विजय सिंह ने

थाने में अपने साथ हुई हनी ट्रैप की घटना का मुकदमा दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें :Police raid :अपनी नानी ने किया होटल मे नतिनी के देह का सौदा,मालिक फरार

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उसकी मुलाकात कविता नाम की एक महिला से हुई थी।

कविता ने उसे किसी लड़की से दोस्ती कराने का प्रलोभन दिया।

सात जनवरी को कविता ने उसे लड़की से दोस्ती कराने के बहाने फोन कर सूरजपुर बुलाया। इसके बाद वह अपनी

बाइक से देवला गांव आ गया। यहां कविता ने एक लड़की को उसके साथ बाइक पर बैठा दिया।

कुछ दूर चलने पर अचानक कार सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

कार सवार युवकों ने लड़की भगाने का आरोप लगाते हुए उसे जेल भिजवाने की धमकी देकर डराया।

इसके बाद इन लोगों ने पीड़ित से 12,000 रुपये और मोबाइल फोन ले लिया।

दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आरोपियों ने उसे पेटीएम का पासवर्ड पूछ लिया।

इसके बाद उसके पेटीएम से करीब 1 लाख 47 हजार रुपये की अलग-अलग स्थान से खरीदारी की।

एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग का पर्दाफाश किया है।

यह भी पढ़ें :Police raid : होम स्टे में चल रहा था सेक्स रैकेट, पीड़िता ने बताई चंगुल में फंसने की कहानी

पुलिस ने गैंग की सरगना कविता, उसकी नाबालिग बेटी, भतीजी पूजा,

फारूक और विष्णु उर्फ डमरू को गिरफ्तार किया। इनके पास से पीड़ित विजय सिंह से लूटा गया

मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल, 82 हजार रुपए नगद और

करीब 40 हजार रुपए कीमत का खरीदा गया सामान बरामद किया है।

पुलिस गैंग के बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है

कि गिरोह ने विभिन्न थाना क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

गैंग ने इन घटनाओं को अंजाम दिया

● 05 जनवरी 2023 को एक पड़ोसी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की घटना दिखाकर

थाना सूरजपुर में मुकदमा छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में लिखवाया गया।

पुलिस की जांच और न्यायालय में दिए बयानों के आधार पर मामला झूठा निकला।

● 22 सितम्बर 2023 गैंग की सरगना कविता द्वारा अपनी ही कंपनी में काम करने वाले एक युवक पर छेड़खानी का

आरोप लगाकर थाना सूरजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया बाद में उक्त घटना जांच के दौरान झूठी पाई गई।

● 25 अक्टूबर 2023 को थाना बीटा-2 पर एक युवक पर रेप/अबॉर्शन जैसे गंभीर आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया

गया। इसके बाद में लगभग चार लाख रुपए लेकर प्रार्थना पत्र को वापस लिया गया था।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...