Police raid :तीन नामी होटलों में रंगरेलियां मनाते रंगेहाथ पकड़े गए जोड़े
Police raid :उत्तर प्रदेश, कुशीनगर के कसया नगर से बहुत बड़े देह व्यापार के गिरोह को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को दो घरों से
और तीन होटलों से दर्जनों जोड़ो को पकड़ा गया है. पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने वाले सभी
लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस सभी लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है.
दरअसल कुछ घरों और नामी होटलों में देह व्यापार का धंधा होने की जानकारी पुलिस और
प्रशासनिक अफसरों को मिली. इसके बाद कसया एस डी एम और पुलिस क्षेत्राधिकारी की अगुआई में
छापेमारी की गई. देह व्यापार सूचना वाले दो घरों के इलावा तीन होटलों पर पुलिस और प्रशासन ने छापेमारी की.
कसया थाना क्षेत्र के दो घरों सहित ब्लू हैवन, राज श्री और रिद्धि सिद्धि होटलों में छापेमारी की गई.
पुलिस को छापेमारी के दौरान यहां कुछ जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले.
पुलिस और प्रशासन ने इन घरों समेत होटलों को सील कर दिया है.
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने जब होटलों के कागजात जांच किये
और कागजात न मिलने पर रिद्धि सिद्धि, ब्लू हैवेन,राज श्री होटलों को सील कर दिया.
