Police raid : घर में ही देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, तो जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, इस हाल में मिले जाेड़े….
Police raid : जिले के शिकोहाबाद कस्बा में जिस्मफरोसी का धंधा फल फूल रहा है।
शनिवार दोपहर प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम ने एटा रोड पर
एक होटल के निकट स्थित मकान में छापा मारकर चार जोड़े पकड़े।
इसमें एक लड़की नाबालिग थी। पुलिस ने मकान को सील कर दिया।
मकान स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अब घरों तक पहुंचा धंधा
अब तक होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर ही जिस्मफरोसी के धंधे होने की सूचनाएं मिलती थीं,
लेकिन मकान में भी यह धंधा होते मिला। सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एटा रोड स्थित
एक मकान में कुछ युवक-युवतियों के आपत्तिजनक हालत में होने की सूचना मिली थी।
एसडीएम शिव ध्यान पांडेय ने फोर्स के साथ मकान पर छापा मारा तो भगदड़ मच गई।
चार युवक और इतनी ही लड़कियां पकड़ी गईं। मकान स्वामी को भी पकड़ लिया।
एसडीएम शिव ध्यान पांडेय ने बताया किमकान में देह व्यापार चलाया जा रहा था।
मकान को सील कर दिया गया। पकड़े गए युवक और युवतियों को उनके
स्वजन को बुलाकर सुपुर्द कर दिया जाएगा, गृह स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
