Police raid: किराये की कोठी में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,2 युवतियां समेत 5 गिरफ्तार
Police raid : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
इस मामले में 3 युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है
कि कविनगर थाने के पास ही सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने महिला संचालक समेत 3 युवतियों और
2 युवकों को गिरफ्तार किया है। महिला ने यह कोठी 10 दिन पहले ही किराये पर ली थी।
पुलिस के अनुसार, पिछले 2 दिनों से कोठी में रैकेट चलाया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोठी से कपड़े, आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पूछताछ में ये बात सामने आई कि संचालिका पहले से यह काम कर रही थी और बड़े स्तर पर काम करने के लिए
उसने कोठी किराये पर ली थी। आरोपी महिला के संपर्क में कई और युवतियां भी थीं, जिनके जरिए उसने रैकेट शुरू किया था।
कोठी मालिक बाहर रहते हैं, संचालिका ने ब्रोकर की मदद से परिवार के साथ रहने की बात बताकर
20 हजार रुपये महीने कोठी ली थी। पुलिस के अनुसार, महिला वॉट्सऐप के जरिए रैकेट चलाती थी।
ग्राहकों को वॉट्सऐप पर युवतियों के फोटो भेजे जाते थे और ऑनलाइन
पेमेंट ली जाती थी। पेमेंट होने के बाद बताए गए स्थान पर युवती पहुंच जाती थी।
