Police raid:लड़कियां चला रही थीं सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पुलिस ने किया खुलासा
police raid:मध्यप्रदेश के सागर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट (sex racket) का बड़ा खुलासा हुआ है.
जहां बंगाल और असम (bengal or assam) की लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था.
पुलिस छापेमारी (police raid) के बाद स्पा सेंटर संचालक और मैनेजर के अलावा यहां से
5 युवतियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी संचालक रीवा का रहने वाला बताया जा रहा है.
महिला थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि सागर के मकरोनिया क्षेत्र में
क्रिस्टल स्पा सेंटर (Crystal Spa Center) पर शुक्रवार को छापा मारा था.
उन्हें शिकायत काफी समय से मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में
सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. यहां छापे मार कार्रवाई में 5 युवतियों के पकड़ा है.
कस्टमर बनकर भेजी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत मिलने पर एक पुलिसकर्मी को कस्टमर बनाकर भेजा गया था.
उसने पहले मसाज की बात कही थी, लेकिन बाद में लड़की उपलब्ध करवाने की बात भी कह दी.
संचालक सर्विस इस बात को लेकर राजी हो गए. देह व्यापार की पुष्टि होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई.
किराए के मकान में सेक्स रैकेट
गिरफ्तार हुआ स्पा सेंटर संचालक रीवा के चुरहट का रहने वाला बताया जा रहा है.
वो कुछ महीने पहले ही सागर आया है. यहां किराए का मकान लेकर स्पा सेंटर शुरू किया था.
कुछ दिनों में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने लग गया.
15 हजार रुपये में लड़कियां रखी
स्पा सेंटर पर मिली लड़कियां बंगाल और असम की है. 5 लड़कियों में एक लड़की नाबालिग है.
पूछताछ में बताया कि वो 4 महीने पहले ही सागर आई थी. यहां स्पा सेंटर में जॉब करती है.
बदले में उसे 15000 रुपये मिलते है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियों ने
इस बात का भी खुलासा किया 1500 रुपये के अलावा एकस्ट्रा 1000 रुपये कस्टमर
उन्हें देते थे. पूरी रात के लिए ये कीमत 5 हजार तक पहुंच जाती थी.
