police raid:एसोसिएट एंड इंटरप्राइजेज दुकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहक बनकर पहुंच गई पुलिस,दो युवती और…
police raid: जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चेरीताल गोपाल आर्केट कि फर्स्ट फ्लोर पर स्थित
हरीश अग्रवाल की अग्रवाल एसोसिएट एंड इंटरप्राइजेज दुकान की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के अड्डे पर
कोतवाली पुलिस ने देर रात छापामार (police raid) कार्रवाई की है.
पुलिस ने यहां से दो युवती और एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया है.
तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दुकान के आड़ में
सेक्स रैकेट चला रहा दुकान मालिक हरीश अग्रवाल मौके से फरार हो गया है.
मेन रोड पर किसी को शक नहीं हुआ
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गोपाल आर्केड की पहली मंजिल पर दुकान ले रखी थी.
बाहर मेन रोड होने की वजह से किसी को शक नहीं हुआ कि यहां पर
इस तरह का घिनौना काम किया जा रहा है. लेकिन पुलिस को शक हुआ तो ग्राहक बना कर भेजा गया.
मुखबिर की सूचना
सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरीश अग्रवाल की दुकान पर चल रहे
सेक्स रैकेट के अड्डे कि जानकारी मिली थी़. जिसका परीक्षण कराने के बाद पुलिस के द्वारा एक ग्राहक बनकर भेजा गया.
उसने वहां चल रहे देख देह व्यापार के अड्डे पर सौदा किया. जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की गई.
तीन गिरफ्तार हुए
जहां पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में दो युवती और एक युवक मिला. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि मौके से पकड़ाया आरोपी वीरेंद्र जैन तेंदूखेड़ा जिला दमोह का रहने वाला है
जो की गल्ले का व्यापारी है. फिलहाल वो फरार है ,जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
