police accidents: पुलिस उपनिरीक्षक को कार ने कुचला, राजघाट और शांतिवन सिग्नल के बीच ड्यूटी पर थे तैनात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

police accidents: पुलिस उपनिरीक्षक को कार ने कुचला, राजघाट और शांतिवन सिग्नल के बीच ड्यूटी पर थे तैनात

police accidents: दिल्ली पुलिस के 59 वर्षीय एक उपनिरीक्षक की कथित तौर पर कार की चपेट में आने से

ड्यूटी के दौरान ही मौत हो गई। लातूर सिंह कुछ दिन बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि

मध्य जिले में चांदनी महल थाने में तैनात लातूर सिंह को रिंग रोड पर राजघाट और शांतिवन सिग्नल के बीच एक कार ने

टक्कर मार दी। घटना के वक्त सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। इस संबंध में दरियागंज थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा

279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और धारा 304 ए (police accidents) का मामला दर्ज किया गया है।

जब्त की गई टक्कर मारने वाली कार

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है।

कार चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि गाड़ी पर हरियाणा की पंजीकरण

संख्या दर्ज है। आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले शोकेंद्र (34) के रूप में हुई है

जो आसफ अली रोड स्थित एक बैंक में काम करता है। लातूर सिंह सिंह 31 जनवरी 2023 को

सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा तथा एक बेटी है। उनका परिवार दयालपुर में रहता है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related