Police :पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 भैंसों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Police: जनपद कुशीनगर में पशु क्रूरता के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 51 पशुओं (34 भैंस व 17 पड़वा) को बरामद किया है। इस दौरान एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा पुत्र कल्लू निवासी खीरवा, थाना सरधना, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने कंटेनर संख्या HR67A9023 को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस द्वारा इस संबंध में मु0अ0सं0 860/2025, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
- 51 पशु (34 भैंस, 17 पड़वा)
- एक कंटेनर (संख्या HR67A9023)
- गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- अभिनव मिश्र – थानाध्यक्ष, कसया
- उ0नि0 सुजीत कुमार पाण्डेय – चौकी प्रभारी, कुशीनगर
- उ0नि0 उज्जवल गौड
- उ0नि0 सत्यप्रकाश तिवारी
- हे0का0 परमहंस सिंह
- हे0का0 आनंद कुमार सिंह
- का0 मनीष कुमार
- का0 चन्द्रेश कुमार
- का0 राहुल प्रजापति
पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशु क्रूरता के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
