पुलिस ने 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Police :जिले में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जटहांबाजार पुलिस ने 26 अगस्त 2025 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त ताहिर, पुत्र मजीद, नन्दलाल छपरा, थाना जटहांबाजार, जनपद कुशीनगर का निवासी है। उसे मुकदमा संख्या 15961/2020, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
- Advertisement -
- Advertisement -
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक प्रियांशु राय और कांस्टेबल राजू कुमार शामिल थे।
