Police : गस्त के दौरान नहर में डुब्ते युवक की पुलिस ने बचाई जान
Police: बिती रात्रि करीब ढाई बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम चखनी बड़ी नहर में बाइक सवार तीन युवकों की वाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिससे तीनों युवक डुबने लगें और बचाओ बचाओ का आवाज देने लगें उसी वक्त तमकुहीराज थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने अपने हमराहियों के साथ गस्त करने निकले हुए थे
कि आवाज सुन कर रुक कर अपने हमराहियों को देखने के लिए कहा मौके पर हमराहियों ने देखा कि एक व्यक्ति नहर के बहते पानी के अंदर से चिल्लाते हुए मदद का गुहार लगा रहा था कि इतने में एक जांबाज सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर में छलांग लगा दी और एक युवक को बचाने में कामयाब हो गया।
युवक को पानी से बाहर निकाल पुछ ताछ करने पर युवक ने अपना नाम नंन्दलाल पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल उम्र 21 वर्ष ग्राम गोविन्द पुर थाना तरकुलवा जिला देवरिया बताया ।युवक द्वारा पुलिस को बताया गया कि कि अभी दो आदमी डुब चुके हैं
जिनका नाम राजकपूर पुत्र रामाश्रय गोंड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम परसौन थाना तमकुहीराज व दुशरे व्यक्ति का नाम जटाधारी गोंड पुत्र अज्ञात उम्र 40 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर थाना तमकुहीराज जो पानी में डूबे हैं
पुलिस ने युवक की बात सुनकर मौके पर गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला तथा मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सूचना दे दी गई परिजनों के मौके पर आने के बाद शव का पंचनामा भर पुलिस ने कब्जे में ले पोस्मार्टम हेतु भेज विधिक कार्यवाही में जुट गई।
