Poison: तीन बेटियों को मां ने दिया जहर, खुद भी खाया, तीन की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर, जानें क्यों.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Poison: तीन बेटियों को मां ने दिया जहर, खुद भी खाया, तीन की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर, जानें क्यों..

Poison: यूपी के सहारनपुर में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने अपनी तीन

बेटियों को जहर (Poison) दे दिया और खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिससे महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। जबकि तीसरी बेटी की हालत

गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि जिले के गंगोह कस्बे के टाकान

मोहल्ला निवासी संजय बैटरी रिक्शा चलाता है। घर में उसकी पत्नी ममता (26) और

तीन बेटियां आर्ची (5), सोना (3) और आरवी (2) रहती थीं। जैन ने बताया कि बुधवार को बच्चों के

खेलने को लेकर ममता की अपनी चचिया सास से कहासुनी हो गई जिसके बाद ममता ने

गुस्से में अपनी तीनों बेटियों को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया।

जैन ने बताया कि घटना के समय संजय अपना बैटरी रिक्शा लेकर मजदूरी पर गया था।

परिवार के किसी सदस्य ने सूचना मिलने पर वह लौटा। उन्‍होंने बताया कि आनन फानन में

चारों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया जहां से इन्हें

जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जैन ने बताया कि वहां उपचार के दौरान संजय की पत्नी

ममता और दो बेटियों आर्ची और आरवी की मौत हो गई ।

तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। संजय की तीसरी बेटी सोना का उपचार

जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related