Poison:रात में लड़की को घर से उठाकर पिलाया जहर, …. पर था खून, डॉक्टरों ने जताई दुष्कर्म की आशंका
poison: मध्य प्रदेश के खंडवा में रात में घर में सो रही एक किशोरी को कथित तौर पर चार नकाबपोश लोगों द्वारा
अगवा कर जबरन जहर पिलाने का मामला सामने आया है। अगले दिन सुबह लड़की कपास के खेत में
बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। मेडिकल जांच के दौरान लड़की के प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख
डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का अंदेशा जताया है।
खंडवा में रातभर से गायब 16 वर्षीय आदिवासी लड़की कपास के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिलने से
सनसनी फैल गई। होश में आने पर पीड़िता ने कहा कि उसे चार नकाबपोश लड़के उठाकर ले गए थे
और फिर जबरन जहर पिला दिया। बेटी की आपबीती सुन परिजन बुरी तरह घबरा गए
और उसे तुरंत जावर के प्राथमिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। लड़की की जांच के बाद डॉक्टर ने जब उसके
साथ दुष्कर्म का अंदेशा जताया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी से लेकर
महिला तहसीलदार तक उसके बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंच गए।
फिलहाल, प्राथमिक जांच में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस की पड़ताल जारी है।
दरअसल, रविवार को जावर में रहने वाला आदिवासी परिवार 16 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज
करवाने थाने पहुंचा था। परिजनों ने पुलिस से कहा कि बेटी रात को घर में सोई थी,
जब वो देर रात 12-1 बजे जागे तो बेटी पलंग पर नहीं थी। आसपास काफी करने पर भी वह नहीं मिली।
थाना प्रभारी शिवराम जाट ने जब परिजनों से लड़की की उम्र पूछी तो परिजनों ने कहा कि वह 17-18 साल की है।
इस पर टीआई ने उन्हें आधार कार्ड लाने के लिए कहा। परिजन जब उम्र से जुड़े कागज लेने घर
पहुंचे तो कुछ देर बाद लापता बेटी घर के पास एक खेत में अचेत हालत में पड़ी मिली।
पीड़िता के आसपास उल्टी पड़ी हुई थीं और उसकी सांसें भी कम चल रही थीं।
माता-पिता तुरंत ग्रामीणों की मदद से बेटी को जावर के अस्पताल लेकर पहुंचे।
बीएमओ डॉ. योगेश सोनी व स्टाफ ने जब पीड़िता से बात की तो उसने बताया कि रात को चार
लड़के उसे में जबर्दस्ती घर से उठाकर खेत में ले गए थे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
वहां उन्होंने मुझे जहर पिला दिया। डॉक्टरों ने जब उसका चेकअप किया तो
प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख डॉक्टरों ने लड़की के साथ दुष्कर्म होने का
अंदेशा जताया। इसके बाद डॉक्टर ने लड़की को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने प्राथमिक रूप से यही बयान दिया है
कि उसे चार लोगों ने जहर पिलाया है। बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जहर पिलाने का उद्देश्य सहित अन्य सभी बिंदुओं की छानबीन की जा रही है।
