Occurrence: बलूही पुल में डूबने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Occurrence: कुशीनगर में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलहिया में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बलूही पुल में डूबने से 35 वर्षीय युवक बलराम पुत्र गोखला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बलराम मंगलवार की शाम अपने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की।
पानी में तैरता मिला शव
काफी खोजबीन के बाद बलूही पुल के पास उनका चप्पल मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने टोर्च की रोशनी में तलाश की तो बलराम का शव पानी में तैरता मिला।
ग्रामीणों और परिजनों ने शव को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी तुरकहां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज संजय कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
