Newborn:जमीन से आई रोने की आवाज, मिट्टी हटाकर देखा तो जिंदा मिला नवजात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Newborn:जमीन से आई रोने की आवाज, मिट्टी हटाकर देखा तो जिंदा मिला नवजात

Newborn: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव में प्राथमिक विद्यालय के आगे बगिया में

- Advertisement -
- Advertisement -

किसी ने Newborn जिंदा बच्चा मिट्टी में गड़ा दिया था। जिसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा का माहौल हो गया आखिर इतना निर्दयी कौन हो सकता है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ करने में जुट गई।

पुलंदर गांव निवासी राजेश की पत्नी नीलम के मुताबिक कुछ छोटे बच्चे रमन बाजपेई की बगिया से निकल रहे थे।

तभी उन्हें बच्चे की रोने की आवाज आई। जब उन्होंने इधर उधर देखा तो जमीन में

नवजात बच्चे का हाथ दिखा जिस पर उन्होंने शोर मचाया। वहीं पास से चारा लेकर गुजर रही महिलाएं

मौके पर पहुंची और गांवो वालों को सूचना दी। फिरा काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने

बच्चे को मिट्टी से बाहर निकाला। देर तक जमीन में दफन रहने पर बच्चे की हालत खराब थी।

आनन-फानन में एंबुलेंस से Newborn को सीएचसी देवीपुर ले जाया गया।

जहां डॉक्टर ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विकास ने बताया कि

बच्चे का जन्म लगभग 7 घंटे पहले ही हुआ था। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उसे

ऑक्सीजन पर रखा गया है। मिट्टी में दबे होने की वजह से बच्चे के शरीर में

कुछ निशान बन गए हैं जो जल्द सही हो जाएंगे। फिलहला उसकीहालत ठीक है।

दूसरी तरफ सूचना मिलने पर मूसानगर पुलिस को मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

पुलंदर निवासी राजेश ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। वह नवजात बेटा पाकर बहुत खुश है।

उसका पालन पोषण करना चाहता है साथ ही राजेश सीएससी में रहकर बच्चों के देखभाल कर रहा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...