Murder: अवैध संबंध के चलते सत्तार अली की बेरहमी से हत्या,चार आरोपी गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Murder: अवैध संबंध के चलते सत्तार अली की बेरहमी से हत्या,चार आरोपी गिरफ्तार

Murder: कुशीनगर जिले के थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरही में बीते बुधवार (11 जून 2025) की देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

गांव की एक महिला और उसके परिजनों ने मिलकर 40 वर्षीय सत्तार अली की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान में छिपा दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

शनिवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, मृतक सत्तार अली, पुत्र इसहाक अली, का गांव की ही रैमुन्निशा के साथ पिछले 6-7 वर्षों से अवैध प्रेम-संबंध था।

जब इस बात की जानकारी रैमुन्निशा के परिवार को हुई, तो उन्होंने सत्तार की हत्या की साजिश रची।

11 जून की रात सत्तार को गांव के मदरसे के पास बुलाया गया, जहां रैमुन्निशा, उनके बेटों गौशे आलम उर्फ मोल्हू, मुहम्मद आलम उर्फ सोनू, और बेटी जुबैदा ने मिलकर उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

शव को लगभग 100 मीटर तक घसीटकर कब्रिस्तान में पत्तों के नीचे छिपाया गया।

मृतक के पिता इसहाक अली की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

शनिवार को अहिरौली बाजार पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों—रैमुन्निशा, गौशे आलम, मुहम्मद आलम, और जुबैदा—को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गौशे आलम की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, उपनिरीक्षक विपिन सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम कुमार भार्गव, कांस्टेबल मनोज यादव, सर्वेश यादव, विजय यादव, महिला आरक्षी प्रिया पाण्डेय, और निधि त्रिपाठी शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...