Motorcycle accident :रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहे बुलेट सवार की पेड़ से टकराई, मौके पर हुई मौत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Motorcycle accident :रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहे बुलेट सवार की पेड़ से टकराई, मौके पर हुई मौत

Motorcycle accident: देवरिया जिले में रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहे बुलेट सवार की पेड़ से टकराकर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। वहीं दुर्घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

मौके पहुंचे परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इंकार कर दिया और शव को अंत्येष्टि के लिए लेकर चले गए।

जिले के खामपार थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव निवासी अनिल उर्फ लालू (27 वर्ष) पुत्र स्व राम विलास कुशवाहा शटरिंग का काम कराता था।

रात में वह अपने फूफा को बुलेट से श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के गांव परसिया छितनी सिंह टोला टड़वा छोड़ने गया था।

उन्हें छोड़कर आते समय खामपार थाना क्षेत्र के नोनाड़ मोड़ पर उसकी बुलेट अनियंत्रित हो गई।

युवक बुलेट लेकर पेड़ से टकरा गया। इससे बुलेट क्षतिग्रस्त (Motorcycle accident) हो गई और उसे गंभीर चोटें आई।

आसपास के लोग अभी उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि युवक की मौत हो गई।

युवक हेलमेट नहीं लगाया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर हेलमेट लगाया होता तो जान बच जाती।

 थानाध्यक्ष ने बताया

थानाध्यक्ष खामपार महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि युवक के पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी।

परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए कहा और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related