Monkey: बंदरों ने दरोगा की पत्नी पर बोला हमला,छत से गिरी,उपचार के दौरान हुई मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monkey: बंदरों ने दरोगा की पत्नी पर बोला हमला,छत से गिरी,उपचार के दौरान हुई मौत

Monkey: यूपी के बागपत कोतवाली क्षेत्र के फैजपुर निनाना गांव में छत पर काम कर रही बीएसएफ के एएसआई की पत्नी पर बंदरों ने हमला कर दिया।

वह बंदरों से बचकर भागने लगी, तो उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

घायल अवस्था में महिला को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फैजपुर निनाना गांव का रहने वाला राहुल बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात है। फिलहाल उसकी तैनाती दिल्ली में चल रही है।

गुरुवार की रात करीब आठ बजे एएसआई राहुल की पत्नी शिवानी मकान की छत पर बर्तनों की धुलाई कर रही थी।

तभी बंदरों का झुंड़ वहां पहुंच गया। इसके बाद बंदर आपस में लड़ने लगे। शिवानी वहां से बचकर नीचे जाने लगी, तो कुछ बंदरों ने शिवानी पर भी हमला बोल दिया।

इसी बीच शिवानी का पैर फिसल गया। वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप में घायल हो गई।

तभी मकान में नीचे के कमरे में बैठे एएसआई राहुल की नजर शिवानी पड़ी, तो वह दौड़कर वहां जाने लगा।

इसी बीच उसका भी पैर फिसल गया और वह भी घायल हो गया।

पता चलने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शिवानी और राहुल को उपचार के लिए बड़ौत के एक अस्पताल में ले गए।

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिवानी को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजन तभी शिवानी को उपचार के लिए मेरठ ले गए, लेकिन वहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिवानी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को गमगीन माहौल में मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

बेटी को पढ़ा रहा थे एएसआई

परिजनों ने बताया कि एएसआई राहुल कई दिन पहले छुट्टी लेकर आए थे, जो गुरुवार की रात वह अपनी बेटी को पढ़ा रहे थे।

पत्नी शिवानी की आवाज सुनकर बचाने के लिए दौड़े, तो वह भी गिरकर घायल हो गए। घायल का बड़ौत के अस्पताल में उपचार कराया गया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related